Delhi के सरकारी कर्मचारियों को CM केजरीवाल का दिवाली गिफ्ट, जानें किसको क्या मिला…

0
63

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन किसी दिवाली से कम नहीं है। उनकी दिवाली को खुशियों से रोशन करने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार (6 नवंबर) को वीडियो संदेश जारी कर 80 हजार कर्मियों को बोनस देने की घोषणा की है।

Delhi: किन कर्मचारियों को फायदा?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को सरकार ने 7000 रुपये बोनस देने का फैसला किया है, जिसपर 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही, सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं।

क्या बोले CM अरविंद केजरीवाल?

सीएम केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारी मेरा परिवार हैं और आज उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले 8 सालों में शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में जितने भी काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते हम दिल्ली को लोगों के सपने का शहर बनाया है। ये महीना त्योहारों का महीना है और इसमें हम अपने सभी ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को 7000-7000 रुपये बोनस दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here