सो रहा था परिवार, घर में घुसा ‘भूखा’ मगरमच्छ, दहशत में कटी पूरी रात

आखिर क्यों घर में घुसा मगरमच्छ?

0
170
Crocodile In The House:
Crocodile In The House:

Crocodile In The House: यूपी के इटावा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां घर में सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक से एक मगमच्छ घर में घुस गया। मालिक ने देखा कि उनके कमरे में मगरमच्छ पहुंच गया है, यह देख लोग डर गए। सभी सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकलकर उसका दरबाजा बंद कर दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। हालांकि घर से बाहर निकलने के बाद भी लोग दहशत में दिख रहे थे।

Crocodile In The House
Crocodile In The House

Crocodile In The House: सुबह में हुआ रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के जैतीया गांव में हरनाम सिंह के घर में मगरमच्छ घुसा था। मगरमच्छ की लंबाई करीब 9 फीट थी। बताया गया कि मकान के मालिक हरनाम सिंह ने इसकी सूचना रात में करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग को दी। वहीं, सूचना मिलने पर वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने लोगों को न डरने की बात कहते हुए कहा कि सुबह में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाएगा। अगले दिन पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला गया। वहीं, सामाजिक वानिकी विभाग के प्रभागीय निदेशक अतुल कांत शुक्ला ने उसे नेशनल चंबल सेंचुरी में छोड़ने की बात कही।

आखिर क्यों घर में घुसा मगरमच्छ?
वन्यजीव विशेषज्ञ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि मगरमच्छ भूखा होने के कारण घर में घुसा था। वह भूखा होने के कारण बहुत गुस्से में भी था। उन्होंने बताया कि खाने की तलाश में मगरमच्छ भोगनीपुर नहर से भटक कर गांव में आ गया था, जिसके बाद वह घर में घुसा था। वहीं, हरनाम सिंह ने बताया कि घर में जब वेलोग सो रहे थे तभी मगरमच्छ उनके कमरे में चारपाई के नीचे आकर बैठ गया। उसे देखकर घर के सभी लोग डरकर बाहर निकल भागे और पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ेंः

शादी के दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर हुआ कुछ ऐसा…

ब्लू टिक वालों से Elon Musk लेंगे हर महीने इतने रुपये, नहीं दिए तो वेरिफिकेशन होगा रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here