शादी के दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर हुआ कुछ ऐसा…

वेडिंग वेन्यू पर ही रह गए मेहमान

0
176
Wedding In Hospital: प्रतीकात्मक चित्र
Wedding In Hospital: प्रतीकात्मक चित्र

Wedding In Hospital: शादी को लेकर दुनियाभर से कई अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती हैं। आजकल तो सोशल मीडिया पर शादी के ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिसमें कई फनी भी होते हैं। हालांकि उनमे से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो ज़रा हट के होते हैं। अब जो एक घटना सामने आई है, वह कुछ अलग है। दरअसल, एक कपल की शादी के लिए सारी तैयारी हो गई होती हैं। लेकिन जिस दिन शादी होने वाली होती है, उसी दिन दुल्हन को अचानक लेबर पेन होता है।

 Wedding In Hospital
Wedding In Hospital: प्रतीकात्मक चित्र

Wedding In Hospital: दुल्हन को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग

बता दें कि यह खबर नीदरलैंड के डोड्रेक्ट की है। शादी वाले दिन दुल्हन को लेबर पेन होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। रात के करीब 2 बजे दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, होने वाले पति को इस बात की पहले से जानकारी थी कि दुल्हन प्रेग्नेंट है। मिली जानकारी के अनुसार, ये कपल पहले से ही रिलेशनशिप में थे। युवक के कहने पर उसकी गर्लफ्रेंड शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। उन दोनों ने शादी के लिए डेट भी तय कर लिए थे। हालांकि उन्हें लगा था कि शादी के बाद बच्चे का जन्म होगा। लेकिन शादी वाले दिन ही दुल्हन को लेबर पेन होने लगा, जिसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बच्चे के जन्म होने के बाद दूल्हा बने युवक ने अस्पताल में ही दुल्हन से शादी कर ली।

वेडिंग वेन्यू पर ही रह गए मेहमान
रिपोर्ट की मानें तो, जिस वक्त युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की, उस समय कोई भी मेहमान नहीं पहुंच पाया। दरअसल, शादी के लिए वेडिंग वेन्यू रखा गया था। सारे मेहमान वहीं पर थे। जब दुल्हन को लेबर पेन हुआ तो उसे अस्पताल लेकर लोग आ गए, जिसमें दूल्हा भी था। बच्चे को जन्म देने के बाद दुल्हन की शादी अस्पताल में ही दूल्हे से हो गई। उधर वेंडिंग वेन्यू पर मेहमान इनका इंतजार करते रह गए।

यह भी पढ़ेंः

ब्लू टिक वालों से Elon Musk लेंगे हर महीने इतने रुपये, नहीं दिए तो वेरिफिकेशन होगा रद्द

प्रधानमंत्री Indira Gandhi को गोलियों से भूनने के बाद उनके हत्यारे ने क्या कहा था?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here