“सपा को रामचरितमानस अच्छा नहीं लगता, ये लोग डकैतों को अपने गले का हार बनाकर…”, चित्रकूट में बोले CM Yogi

अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाईं गईं।- सीएम योगी

0
168
CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi:उत्तर प्रदेश में आजकल निकाय चुनाव का शोर है। बीजेपी, सपा समेत अन्य पार्टियां इस चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वहीं, इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करने के लिए चित्रकूट पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोस्थली एवं भगवान कामतानाथ की कृपा भूमि जनपद चित्रकूट की जनता का विश्वास डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,”चित्रकूट ने ठाना है, हर बूथ पर सुरक्षा एवं सुशासन का कमल खिलाना है।” इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी अपनी बात कही और समाजवादी पार्टी(सपा) पर जमकर निशाना साधा।

CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi:याद करिए 2017 से पहले क्या थी स्थिति?

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी बात कही और विपक्ष को निशाने पर भी लिया। सीएम योगी ने कहा,”याद करिए 2017 के पहले क्या स्थितियां थीं? किसी भी नगर में जाने पर गंदगी, जाम, अव्यवस्था और रंगदारी वसूली होती दिखती थी।” उन्होंने आगे कहा,”आज क्या रंगदारी वसूली कोई कर पाएगा? जो करेगा उसके साथ क्या होगा आप जानते हैं। अब शहर व्यवस्थित और सुंदर दिखते हैं।”

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा,”समाजवादी पार्टी जीवन भर डॉ. लोहिया के नाम पर राजनीति करती रही है।” उन्होंने कहा,”समाजवादी पार्टी कहती है कि राम तो थे ही नहीं, अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाईं गईं। रामायण और रामचरितमानस के बारे में अनरगल टिप्पणियां करेंगे ये आज की समाजवादी पार्टी है। इनको रामचरितमानस अच्छा नहीं लगता, इनको रामायण अच्छा नहीं लगता।ये लोग महर्षि वाल्मीकि का सम्मान नहीं कर सकते।ये लोग संत तुलसीदास जी का सम्मान नहीं कर सकते, ये लोग प्रभु राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करने वाले लोग हैं। कारण है कि इनकी सोच में नकारात्मकता है। ये परिवारवादी लोग हैं। ये लोग किसी सच्चे आदमी, किसी संत को अपना हित मित्र नहीं बनाते बल्कि ये लोग किसी पेशेवर डकैत को अपने गले का हार बनाकर जनता और व्यापारियों का शोषण करवाने के लिए उनको चरने और खाने के लिए छोड़ देते हैं।”

यह भी पढ़ेंः

पृथ्वीराज चव्हाण पर भड़के NCP प्रमुख शरद पवार, बोले-उनकी कांग्रेस में कद क्या है? यहां जानिए पूरा मामला

‘द केरल स्टोरी’ पर बवाल लेकिन NCRB के आंकड़े उठाते हैं कई सवाल, देश में एक साल में गायब हुईं 2.65 लाख से अधिक महिलाएं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here