BPSC Result: 65वीं BPSC के नतीजे जारी, 422 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

0
339

BPSC Result: 65वीं BPSC के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 422 अभ्यर्थियों को इस बार की परीक्षा में सफलता मिली है। बिहार लोकसेवा आयोग की तरफ से बताया गया है कि इस बार के एग्जाम में गौरव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि चंदा भारती दूसरे स्थान पर रही है। आयोग की तरफ से बताया गया है कि 10 टॉपर की लिस्ट में 2 छात्राएं शामिल हैं। वहीं टॉप 20 में 6 छात्राएं हैं।

कैसे देखें रिज्लट?

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट की सूचना जारी कर दी है। आप परिणाम bpsc की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

रोहतास के रहने वाले हैं गौरव सिंह

65वीं BPSC के टॉपर रहे गौरव सिंह रोहतास जिले के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली चंदा भारती बांका की हैं। तीसरे नंबर पर जगह नालंदा के वरुण कुमार ने बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here