Assam Boat Accident Update: 70 यात्री लापता, 50 लोगों का हुआ सफल Rescue- NDRF

0
488

Assam Boat Accident: एनडीआरफ से मिली जानकारी के अनुसार 70 यात्री अभी भी लापता हैं। वहीं 50 लोगों को बचाने में टीम कामयाब रही। लापता लोगों की खोज जारी है। टीम का कहना है कि दो लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि, 8 सितंबर को असम (Assam) में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmputra river) में भीषण नाव दुर्घटना (Boat Accident) हुई थी। यहां यात्रियों से भरी दो नाव आपस में टकरा गई थी। हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की सूचना है। यह घटना जोरहट जिले के नीमतीघाट की बताई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नावों में करीब 100 यात्री सवार थे। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। नाव में सवार लापता लोगों की तलाश की जा रही हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- असम: नागरिकता कानून पर मोहन भागवत का बयान, सीएए से मुसलमानों को नहीं होगा कोई नुकसान

राज्‍य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। सीएम ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्‍हा को लगातार घटनाक्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा कल माजुली पहुंचेंगे।

पीएम ने जताया दु:ख

असम में नाव हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दु:खी हूं। यात्रियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here