Bihar Vaishali Gangrape: हैवानियत की हद पार! प्रेमी के सामने नाबालिग प्रेमिका का गैंगरेप, Video बना सोशल मीडिया पर डाला

मामला जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र का है। लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र 15 साल है।

0
336
Chhattisgarh Nurse Gangrape: प्रतीकात्मक चित्र
Chhattisgarh Nurse Gangrape: प्रतीकात्मक चित्र

Bihar Vaishali Gangrape: बिहार के वैशाली में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार 4 से 5 मनचले युवकों ने पहले प्रेमी जोड़े को पकड़ा फिर प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं युवकों ने प्रेमिका के साथ गैंगरेप का वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया।

पहले युवकों ने प्रेमी जोड़ों के कपड़े उतरवाए और उनके साथ मारपीट की। फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद लड़की ने पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Bihar Vaishali Gangrape
Bihar Vaishali Gangrape (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Bihar Vaishali Gangrape: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र का है। लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र 15 साल है। शनिवार देर शाम वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए सुनसान इलाके में अकेले खेत में गई थी। वहां दोनों जब बात कर रहे थे तभी कुछ मनचले युवक वहां पहुंच गए। वह दोनों के साथ बदतमिजी करने लगे और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। फिर आरोपियों ने पुलिस को बुलाने की धमकी देकर बारी बारी से लड़की के साथ गैंग रेप किया। फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस दौरान दोनों ने आरोपियों से हाथ जोड़कर गुहार भी लगाई लेकिन उन लोगों ने एक न सुनी।

संबंधित खबरें:

https://www.youtube.com/watch?v=i9o1uD0h09I