Bihar विधानसभा से मार्शल आउट किए जाने के बाद वाले विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाकपा माले के विधायक सुदामा प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई। सुदामा प्रसाद धूप में धरने पर बैठे हुए थे, उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। जिसके बाद वह परिसर में ही जमीन पर लेट गए।
तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल विधानसभा में तैनात डॉक्टरों को बुलाया गया। एंबुलेंस बुलाकर सुदामा प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने सुदामा प्रसाद का ब्लड प्रेशर की जांच की। उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी लिहाजा स्ट्रेचर पर लेटाकर उन्हें एंबुलेंस में रखा और फिर अस्पताल ले जाया गया।

Bihar विधानसभा के स्पीकर ने हंगामे पर करवाया मार्शल आउट

मालूम हो कि बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भाकपा -माले के विधायकों ने प्रदर्शन किया था। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर विधायक जब सदन में हंगामा कर रहे थे, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें मार्शल आउट करा दिया था।
मार्शल आउट कराए जाने के बाद भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया था कि सदन के अंदर सच की आवाज में दबाई जा रही है। स्पीकर की कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले के विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए थे। सुदामा प्रसाद भी इन विधायकों में शामिल थे। सुदामा प्रसाद भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
मनमानी का आरोप लगाया
Bihar विधानसभा की कार्यवाही से मार्शल आउट किए जाने के बाद भाकपा-माले के विधायकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाकपा- माले के विधायक महबूब आलम, मनोज मंजिल समेत अन्य विधायकों का कहना है कि सत्ता पक्ष लगातार अपनी मनमानी कर रहा है। बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सभी घटनाओं पर सदन में आवाज बुलंद करना भारी पड़ रहा है। सच की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- Bihar Politics: बिहार में BJP के गठबंधन सहयोगी ने कहा, ‘अगर भाजपा को दिक्कत है तो गठबंधन छोड़ दे’
- Bihar Bypoll Election 2021: क्या BJP से गठबंधन करेगी RJD? कांग्रेस नेता ने इशारों-इशारों में बोला हमला