Bihar Cylinder Blast: छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा लोग घायल

0
184
Rajasthan News: top update today
Rajasthan News: top update today

Bihar Cylinder Blast: बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जानकारी में सामने आया है कि हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bihar Cylinder Blast: छठ पर्व के पहले दिन हुआ बड़ा हादसा

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हादसा शुक्रवार की रात हुआ है। इससे दो मंजिला इमारत में आग लग गई। औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले में हादसा हुआ है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर में शुक्रवार की देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं। प्रसान बनानें के दौरान हादसा हो गया।

हादसे का शिकार हुए लोगों का अनुमान है कि गैस का रिसाव कहीं से हो रहा होगा। पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा होगा। धीरे-धीरे गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे ब्लास्ट हो गया। बता दें कि कल 28 अक्टूबर को छठ पूजा के महापर्व के पहले दिन यह हादसा हुआ है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है. छठ पर्व का दूसरा दिन खरना कहलाता है।

संबंधित खबरें: