Bihar By Election Result 2021: उपचुनाव में दो सीटों पर राजद के खराब प्रदर्शन के बाद तेजप्रताप यादव एक बार फिर नाराज हो गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पार्टी की हार के लिए जगदानंद सिंह, सुनील सिंह और संजय यादव जिम्मेदार हैं।
मेरी बात नहीं मानने का है परिणाम: तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने कहा कि राजद में जगदानंद सिंह, सुनील सिंह औऱ संजय यादव जैसे लोगों ने पार्टी को पूरी तरीके से हरवाने का काम किया है। इनलोगों ने पार्टी को बर्बाद करने का काम किया है। उनके कारण ही तेजस्वी यादव को हार का सामना करना पड़ा है। हमारे छोटे भाई को आज कितना दर्द हो रहा होगा वह हम भली भांति जानते हैं। जगदानंद सिंह जैसे लोग आये ही हैं पार्टी को बर्बाद करने के लिए।”
कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू को मिली जीत
Bihar By Election Result 2021: कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट जदयू ने एक बार फिर से जीत लिया है। जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने राजद के उम्मीदवार को 12 हजार 698 मतों से हरा दिया है। अभी चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहे हैं।
30 अक्टूबर को हुए थे मतदान
30 अक्टूबर को दोनों ही जगहों पर मतदान हुए थे। तारापुर में लगभग 49 प्रतिशत और कुशेश्वरस्थान स्थान में लगभग 50 प्रतिशत मदतान हुए थे। बताते चलें कि यह दोनों ही सीट पहले जदयू के कब्जे में था लेकिन विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव की नौबत आ गयी। महागठबंधन में टूट के बाद काफी दिनों बाद कांग्रेस भी बिना राजद के सहयोग के दोनों ही सीटों पर मैैदान में है। राजद नेता तेजस्वी यादव स्वयं कुशेश्वरस्थान में मतगणना स्थल पर सोमवार रात से ही कैंप कर रहे हैं। वहीं तारापुर में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पहुंच हुए हैं। आप यहां मतगणना से जुड़ी सभी ताजा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: By Election Result: 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी, बिहार में कांटे की टक्कर