Bhiwani Kand पर CM सीएम मनोहर लाल हुए सख्‍त बोले – दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा, आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bhiwani Kand : :मालूम हो कि राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित घाटमीका गांव निवासी नासिर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का बुधवार को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।

0
69
Bhiwani Kand Top News today
Bhiwani Kand Top News today

Bhiwani Kand:हरियाणा के भिवानी जिले में दो झुलसे शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।इस पूरे मामले को देखते हुए प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्‍होंने कहा कि वह खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
दूसरी तरफ मामले के अरोपी श्रीकांत पंडित की मां अब सामने आईं हैं।उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की।उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने उनकी गर्भवती बहू के साथ मारपीट की और उसके पेट पर लात मारी, जिससे गर्भ में ही बच्‍चे ने दम तोड़ दिया।इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस करने में जुटी है।

Bhiwani Kand Udpate News
Bhiwani Kand.

Bhiwani Kand: आरोपी की मां ने दर्ज करवाई शिकायत

Bhiwani Kand: हरियाणा पुलिस के अनुसार श्रीकांत पंडित, मोनू मानेसर के उस गोरक्षा ग्रुप का सदस्य है। जिस पर दो लोगों को जिंदा जलाने के आरोप लग रहे हैं। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के अनुसार श्रीकांत की मां दुलारी देवी की ओर से दी गई शिकायत दर्ज की गई है।मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Bhiwani Kand: क्‍या है मामला?

Bhiwani Kand:मालूम हो कि राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित घाटमीका गांव निवासी नासिर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का बुधवार को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।बीते गुरुवार की सुबह हरियाणा के भिवानी स्थित लोहारू में एक जली हुई कार से उनके झुलसे हुए शव बरामद किये गये थे। इसके बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मचा है।वहीं राजस्थान पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल से जुड़े 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Bhiwani Kand: राजस्‍थान पुलिस के साथ किया जा रहा समन्‍वय

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मामले की जांच राजस्थान पुलिस का विषय है।बावजूद इसके हरियाणा पुलिस इस सिलसिले में राजस्थान पुलिस के साथ लगातार समन्वय कर रही है।हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कोई दोषी पाया जाएगा, उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।मामले में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here