Arvind Kejriwal in Gujrat: Punjab में झंडा गाड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरें गुजरात पर हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann गुजरात पहुंचे। दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम पहुंचकर बापू के चरखे को भी चलाया। गौरतलब है कि साल के अंत में Gujarat में विधानसभा के चुनाव होंगे। वर्तमान में कई वर्षों से राज्य में बीजेपी की सरकार है।

साबरमती आश्रम पहुंचकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”आज गुजरात के साबरमती आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहां गांधी जी की पूज्य आत्मा बसती है। यहां आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मैं स्वयं को धन्य मानता हूँ कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ जिस देश में गांधी जी पैदा हुए।”
वहीं पंजाब के सीएम ने लिखा, ”मुख्यमंत्री, दिल्ली Arvind Kejriwal जी के साथ साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के आश्रम में आज़ादी की लड़ाई के दौरान इस्तेमाल हुईं वस्तुएं देखने को मिली जैसे कि उनके लिखे पत्र। गांधी जी के आदर्श सिर्फ भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरणा देते हैं।”
रविवार को Arvind Kejriwal गुजरात के AAP नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Arvind Kejriwal रविवार को गुजरात के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत से उत्साहित होकर AAP दूसरे राज्यों में भी अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि AAP की गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। पार्टी ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पहली बार राज्य में एंट्री की थी। लेकिन AAP का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि पिछले साल मार्च में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में AAP ने 42 सीटें जीती थीं।
यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal के घर के बाहर तोड़फोड़ का मामला, सरकारी वकील संजय जैन ने HC में की AAP नेता की याचिका का विरोध