Green Cinema Award 2022: फिल्म ‘विवाह 2’ के लिए Pradeep Pandey Chintu को मिला इस साल का बेस्ट एक्टर अवॅार्ड

Pradeep Pandey Chintu को उनकी फिल्म 'विवाह 2' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॅार्ड मिला है।

0
1255
Pradeep Pandey Chintu
फिल्म 'विवाह 2' के लिए Pradeep Pandey Chintu को मिला इस साल का बेस्ट एक्टर अवॅार्ड

Green Cinema Award 2022: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में एक्टर ने ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 (green Cinema Award 2022) में शिरकत की। इस अवॉर्ड शो में एक्टर प्रदीप पांडे को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। शो में अपने धांसू अंदाज में चिंटू ने महफिल ही लूट ली। वहीं अवॉर्ड शो में संजय भूषण पटियाला को बेस्ट फिल्म प्रचारक चुना गया।

साल के बेस्ट एक्टर रहे Pradeep Pandey Chintu

Pradeep Pandey Chintu को उनकी फिल्म ‘विवाह 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॅार्ड मिला है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस साल बेस्ट एक्टर ऑफ़ द ईयर अवॅार्ड की रेस में कई और नाम थे, लेकिन ज्यूरी मेम्बर ने प्रदीप पांडेय चिंटू को इस अवार्ड के लिए चुना।

Pradeep Pandey Chintu
Pradeep Pandey Chintu

अवॅार्ड लेने के बाद प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा-“यह अवॅार्ड मै भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने इस फिल्म को सफल बनाया। आभार मैं ग्रीन सिनेमा अवार्ड का करता हूँ, जिसने हमारी मेहनत को सम्मान दिया। धन्यवाद मैं फिल्म के निर्माता,निर्देशक का करता हूँ, जिनकी वजह से मैं इस फिल्म का हिस्सा बना। भोजपुरी सिनेमा और यहां के कलाकार ने वक्त के साथ चलना सीख लिया है। इस वजह से हमारी फ़िल्में समृद्ध हुई हैं। दर्शकों की पसंद को सार्थक सिनेमा का विकल्प मिल रहा है और सबसे बड़ी बात ये है कि भोजपुरी सिनेमा अपनी खोयी पहचान को पुनः तेजी से अर्जित कर रहा है। मै ये अवॅार्ड पाकर बहुत खुश हूं”।

Pradeep Pandey Chintu

बताते चले कि विवाह 2 के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। इस फिल्म को यशी फिल्‍म्‍स-अभय सिन्‍हा और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सहर आफसा लीड रोल में हैं। फिल्म साल 2021 में छठ के अवसर पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें:

Bhojpuri New Song: Khesari Lal Yadav के नए गाने ‘Kajra’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri: Amrapali Dubey से लेकर Khesari Lal Yadav तक- जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं ये फेमस भोजपुरी स्टार्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here