AAP Vs BJP: दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता का प्रदर्शन, इटालिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी

0
179
AAP Vs BJP: दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता का प्रदर्शन, इटालिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी
AAP Vs BJP: दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता का प्रदर्शन, इटालिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी

AAP Vs BJP: गुजरात AAP प्रभारी गोपाल इटालिया ने नरेन्द्र मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP के दफ्तर पर जमकर हंगामा कर दिया है। दिल्ली महिला मोर्चा ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से इटालिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर है जिसपर लिखा है- ‘हीरा बा का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।’ ‘दिल्ली हो या हो गुजरात, आम आदमी पार्टी की एक पहचान, नारी का यह करते अपमान।’

delhi bjp protest 1665734550
AAP Vs BJP

AAP Vs BJP: स्मृति इरानी ने कहा “यह सब केजरीवाल के कहने से हो रहा है”

इटालिया के विवादित बयान के बाद से ही भाजपा नेताओं ने उनको घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल, अब भाजपा सिर्फ AAP नेता इटालिया पर ही नहीं बल्कि अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध रहे हैं। आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने AAP पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि हीराबेन का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी को जन्म दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इटालिया ने प्रधानसेवक की मां का अपमान इसलिए किया क्योंकि वो राजनीति में अपने आप को चमकाना चाहते हैं। साथ ही स्मृति ईरानी ने कहा कि इटालिया ने इस तरह की बातें और वीडियो अरविंद केजरीवाल के कहने पर बनाए हैं।

brIiB04 ?format=jpg&name=small
AAP Vs BJP

AAP Vs BJP: घेरे में आए अरविंद केजरीवाल

बीजेपी ने इटालिया से अपने बयान को लेकर माफी मांगने को कहा है। पार्टी का कहना है कि इटालिया ने अरविंद केजरीवाल के शह में आकर इस तरह के अपशब्द का प्रयोग किया है। भाजपा नेता का कहना है कि AAP हिंदू विरोधी बयान देने वाले, महिलाओं का अपमान करने वाले और प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों को बचा रही है। आम आदमी पार्टी को गुजरात में अपनी हार का एहसास हो गया है इसलिए वो धर्म और जाति की राजनीति पर उतर आए हैं।

संबंधित खबरें:

AAP नेता Gopal Italia को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, केजरीवाल ने BJP पर झूठे मामले में फंसाने का लगाया आरोप

केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री Rajendra Pal Gautam ने दिया इस्तीफा, देवी-देवताओं के खिलाफ शपथ से मचा था बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here