केंद्र के अध्‍यादेश के खिलाफ AAP का ऐलान, 11 जून को रामलीला मैदान में होगी महारैली

AAP: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की बैठक में यह स्पष्ट हो गया कि, पार्टी इस महारैली में बीजेपी पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगी।

0
29
AAP Top news on Maharally
AAP Top news on Maharally

AAP: दिल्ली में सर्विस विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अब आम आदमी पार्टी मोर्चा खोलने की तैयारी में है। पार्टी कई मोर्चों पर रणनीति तैयार करने में जुटी है।

यही वजह है कि दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत तक के दौरे पर जहां मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल अध्यादेश को राज्यसभा में रुकने के लिए विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने में लगे हैं। दूसरी तरफ पार्टी द्वारा पहले ही राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 11 जून को इस अध्यादेश के खिलाफ महारैली का ऐलान कर दिया गया।

AAP Maharally News

AAP:दो मायनों से बेहद खास होगी महारैली

AAP:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की बैठक में यह स्पष्ट हो गया कि, पार्टी इस महारैली में बीजेपी पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगी।
राजधानी दिल्ली में 11 जून को होने वाली महारैली दो मायनो में बेहद खास है। बीते महीनों की तुलना में होने वाली यह सबसे बड़ी रैली है। इसमें आम आदमी पार्टी अध्यादेश को लेकर सीधे-सीधे बीजेपी को घेरने का प्रयास करेगी।आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के पहले सीएम केजरीवाल अपनी दावेदारी का भी शंखनाद इसी महारैली से करेंगे।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की बैठक आयोजित की गई।बैठक में 11 जून को होने वाली इस महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।

गोपाल राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 5 जून से दिल्ली के घर-घर जाकर इस महारैली में शामिल होने के लिए लोगों से अपील करेंगे। काले अध्यादेश को लेकर सीधे दिल्ली की जनता से संवाद करेंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि राजधानी के चुनावी दौर के बाद दिल्ली सरकार की यह सबसे बड़ी रैली होगी जिसमें आम जनता की भागीदारी भी देखी जा सकती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here