Wrestlers Protest: आधी रात को हुए बवाल के बाद पहलवानों का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जीते सभी मेडल लौटाएंगे

Wrestlers Protest:

0
183
Wrestlers Protest top news on Medals
Wrestlers Protest top news on Medals

Wrestlers Protest:राजधानी दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर बुधवार की आधी रात हुए बवाल के बाद अब विनेश फोगाट ने बड़ा ऐलान किया है।पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए सभी मेडल लौटाएंगे।
जानकारी के अनुसार धरना दे रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई भी हुई।पहलवानों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। पिछले 23 अप्रैल से देश के पहलवान जंतर- मंतर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Wrestlers Protest:जानिए बीती रात झड़प की वजह

Wrestlers Protest:सूत्रों के अनुसार रात 11 बजे जंतर-मंतर पर कथित तौर पर हाथापाई हुई। इसकी वजह फोल्‍डिंग बेड थे। दरअसल बारिश के बाद यहां बिछाए गए गद्दे गीले हो गए थे। ऐसे में धरनास्थल पर फोल्डिंग बेड लाए जा रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो ये पूरा बवाल शुरू हुआ।
पहलवानों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।महिला पहलवानों से भी दुर्व्यवहार किया गया। विनेश फोगाट मीडिया से बात करते वक्त रो पड़ीं, उन्‍होंने कहा, अगर वे हमें मारना चाहते तो मार दें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here