Virat Kohli ने 26/11 हमले पर जताया दुख, 13 साल पहले हुए मुंबई हमले पर दी प्रतिक्रिया

0
364
virat kohli
virat kohli

Team India के वनडे और टेस्ट कप्तान Virat Kohli ने 26/11 धमाकों को याद करते हुए एक ट्वीट किया हैं। विराट कोहली ने आज 13 साल पहले 26/11/2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों और धमाकों याद करते हुए उन लोगों व उनके परिवार वालों को अपना समर्थन व प्रार्थना भेजी है, जिन्होंने इस घटना में अपनी जान गंवाई थी। विराट कोहली फ़िलहाल अपने मुंबई के निवास स्थान पर ही हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस समय विराट मुंबई में अभ्यास कर रहे हैं। अभी कानपुर में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इसके बाद मुंबई में दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से खेला जाएगा।

विराट कोहली ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

33 वर्षीय टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली ने मुंबई हमलों को लेकर ट्विटर पर लिखा कि, ‘हम इस दिन को कभी नहीं भूलेंगे, जिन्होंने अपना जीवन इस दौरान खोया हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। उन मित्रों और परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना भेजना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया था।’ 13 साल पहले मुंबई के ताज होटल समेत कई जगह आतंकवादियों ने हमले किये, जिसमें सैंकड़ों लोग मारे गए थे। इन धमाकों से पूरा देश हिल गया था। इसलिए 13 साल बाद उन लोगों को याद किया जा रहा हैं, जिन्होंने इस भयंकर हमले में अपनी जान गंवाई थी।

South Africa में मिला कोरोना का खतरनाक वैरिएंट, भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा किया जा सकता है रद्द