भारतीय कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक और ओपनर रोहित शर्मा के चार साल बाद बनाए गए शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को टेस्ट मैच के चौथे दिन बुरी तरह से हरा दिया है। और श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

कोहली ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 शतक जमाए हैं। वे बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने 2017 का 10वां इंटरनेशनल शतक जमाया। इसमें चार शतक टेस्ट में और छह वनडे में जमाए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (दोनों के नौ-नौ शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने करिअर में दो बार एक साल में नौ इंटरनेशनल शतक जमाने का कारनामा किया था।

कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार 200 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। उन्होंने 267 गेंदों पर 213 रन की पारी में 17 चौके और दो छक्के लगाए। इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ (सभी के चार) को पीछे छोड़ा।

विराट कोहली ने बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक जमाया। कोहली ने सुनील गावस्कर के बतौर कप्तान 11 शतक के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा। विराट को इसके लिए 31 टेस्ट मैच लगे। गावस्कर ने 11 शतक 47 टेस्ट मैचों में बनाए थे।

विराट बतौर कप्तान 16वीं बार 50 के स्कोर से आगे बढ़े और इनमें से 12 बार उन्होंने शतक बनाने में सफलता हासिल की। 75 फीसदी 50 प्लस स्कोर को 100 में बदला। ब्रैडमैन का कनवर्जन रेट 67 फीसदी था। क्लार्क का भी रेट 67% था।

रोहित ने चार साल के बाद तीसरा टेस्ट शतक लगाया। रोहित ने 160 गेंदों पर नाबाद शतक में आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपना पिछला शतक नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here