टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहद शानदार आगाज किया है। भारत की टीम पूरे जोश के साथ मैदान पर मैच खेलने उतरी थी। अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा कर मैच को अपने कर लिया।

5d196a2a dc20 4df0 93e4 486744bac8d9

भारतीय टीम पछले चार साल से अपना पहला मेडल जीतने के लिए इस बार मैच पूरी ताकत लगा रही है। साथ ही शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीत लिया। मैच में आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गोल होने से बचा लिया।

न्यूजीलैंड के लिये पहला गोल छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट केन रसेल ने दागा। वहीं भारत के रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बराबरी करा दी। फिर भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया । वहीं न्यूजीलैंड के लिये 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दूसरा गोल कर दिया।

भारत के कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विट कर भारतीय टीम को मुबारकबाद दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय हॉकी की शानदार शुरुआत, भारतीय पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को ओपनिंग ग्रुप मैच में 3-2 से मात दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here