IPL 2022: David Warner ने एक झटके में कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, इस मामले में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शिखर धवन भी निकले आगे

IPL 2022 में David Warner ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पांच मैचों में लगातार पांच अर्धशतक लगाया है। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो इस टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज क्यों हैं।

0
159

IPL 2022 में David Warner ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पांच मैचों में लगातार पांच अर्धशतक लगाया है। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो इस टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज क्यों हैं। डेविड वॉर्नर ने एक ही झटके में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर आईपीएल के 160 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सबसे आगे निकल गए हैं।

David Warner ने कम पारियों में बनाए सबसे ज्यादा रन

David Warner

वॉर्नर ने 160 पारियों में 5876 रन बनाए हैं। वो बाकी बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में विराट कोहली हैं, जिन्होंने 160 पारियों में 5110 रन बनाए थे। विराट इस मामले में वॉर्नर से 756 रन पीछे हैं। वहीं एबी डिविलियर्स ने 160 पारियों में 4978 रन बनाए थे। वो तीसरे नंबर पर हैं।

चौथे नंबर पर 4965 रन के साथ क्रिस गेल और पांचवें नंबर पर 4614 रन के साथ शिखर धवन हैं।डेविड वॉर्नर ने 160 पारियों में 42.58 की औसत से और 140.81 के स्ट्राइक रेट से 5876 रन बनाए हैं। इस दौरान वॉर्नर ने चार शतक और 55 अर्धशतक ठोके हैं।

20220511 225247

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18 ओवर में ही मुकाबलों को जीत लिया। दिल्ली के लिए मिचले मार्श ने 89 रन बनाए। उसके अलावा वॉर्नर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here