Shane Watson को IPL 2022 में मिलेगी नई जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस रोल में आएंगे नजर

0
333

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Shane Watson इस बार आईपीएल में बिल्कुल अलग रोल में नजर आ सकते हैं। IPL 2022 में शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। वॉटसन आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीमों में खेल चुके है। इस बार वॉटसन कुछ नई जिम्मेदारी के साथ आईपीएल में दिखाई देंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग के कहने पर उन्हें कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा रहा है।

Shane Watson होंगे दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच

Shane Watson

क्रिकबज के एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ अब कॉन्ट्रैक्ट पर साइन होना बचा हैं। उसके अलावा सारी प्रकिया पूरी हो गई है। शेन वॉटसन दो बार आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2008 में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। जिसने शेन वार्न की कप्तानी में आईपीएल का पहला खिताब जीता था। वहीं 2018 में वह धोनी की कप्तानी वाली चैन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, जिसने खिताब अपने नाम किया था।

शेन वॉटसन को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि उनको दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट कोच कोच बनाने पर विचार कर रही है। वहीं अजीत अगरकर को भी दिल्ली कैपिटल्स ने असिस्टेंट कोच के पद पर नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में मोहम्मद कैफ, अजय रात्रा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।

संबंधित खबरें

Deepak Chahar चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

Team India को लगा एक के बाद एक बड़ा झटका, Deepak Chahar के बाद SuryaKumar Yadav भी टी20 सीरीज से हुए बाहर