Sania Mirza: इंडियन टेनिस स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यह जानकारी खुद सानिया मिर्जा ने दी हैं। उन्होंने दुबई में होने वाले डब्ल्यूटीए 1000 के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगी। यह टूर्नामेंट अगले महीने होने वाला है। सानिया मिर्जा ने अपने करियर में कई मैच खेले हैं और कई खिताब अपने नाम किए हैं। हालांकि, पिछले साल वह चोट के कारण खेल नहीं पाई थी। सानिया मिर्जा के टेनिस से अलविदा कहने की खबर से उनके फैन्स निराश हो गए हैं।
बता दें कि सानिया 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं। बताया जा रहा है कि सानिया अपना आखिरी मैच अगले महीने दुबई में खेलेंगी। ये टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी से होगा।

बता दें कि इस साल सानिया मिर्जा यूएस ओपन में खेलती दिखेंगी डब्लस में 6 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया इस महीने के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन खेलेंगी। जो उनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वह दुबई में आखिरी बार खेलेंगी।
Sania Mirza: शानदार करियर रहा सानिया मिर्जा का

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने देश के लिए कई खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने करियर में 6 बड़े चैंपियनशिप जीते हैं। सानिया 3 बार डबल्स और 3 बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता है। साथ ही उन्होंने डबल्स में नंबर 1 रैंकिंग भी हासिल की है। उन्होंने पहली बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में में कामयाबी हासिल की थी।
Sania Mirza: पद्म श्री से हुई थी सम्मानित
सानिया मिर्जा को टेनिस में दिए अहम योगदान को लेकर भारत सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया है। इन पुरस्कारों में साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्म श्री अवॉर्ड, 2015 राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2016 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिले हैं।
यह भी पढ़ें:
- सेकंड प्राइज मिलने से गुस्साए बांग्लादेशी बॉडीबिल्डर Zahid Hassan Suvo, इनाम मिलने के बाद कुछ ऐसा कर डाला काम, वीडियो viral
- देश को पहला वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान Kapil Dev, विकेटों के पतझड़ के बीच खेली कई बेहतरीन पारियां