Rohit Sharma दूसरे वनडे में हासिल कर सकते हैं बड़ा कीर्तिमान, इस मामले में धोनी को भी छोड़ सकते हैं पीछे

0
234
Rohit sharma

Team India के लिमिटेड ओवर के कप्तान Rohit Sharma दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी छक्का लगाने में कामयाब रहते हैं तो वो महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत की ओर से भारत में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल में छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल धोनी और रोहित शर्मा दोनों के पास हैं। दोनों ने अब तक भारत में 116-116 छक्के जड़े हैं। धोनी ने 2005 से 2019 तक 127 वनडे मैचों में यह कारनामा किया था। वहीं रोहित शर्मा ने 69 मैचों में यह कारनामा करके दिखाया है।

क्या रोहित शर्मा धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड अगले मैच में तोड़ पाएंगे?

Rohit Sharma हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल में रोहित ने एक छक्का लगाया था और इसके साथ ही धोनी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने के मामले में धोनी और रोहित के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने 1990 से 2011 के बीच 164 मैचों में 71 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर 63 छक्कों के साथ युवराज सिंह हैं। पांचवें नंबर पर सौरव गांगुली ने मौजूद हैं, जिन्होंने 57 छक्के लगाए है।

rohit sharma
rohit sharma

विराट कोहली ने भारत में 57 छक्के लगाए हैं और वह वेस्टइंजडीज के खिलाफ दूसके वनडे में एक भी छक्का लगाते हैं तो गांगुली को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। भारत ने पहला वनडे मैच छह विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और दूसरा मैच 9 फरवरी को अहमदाबाद में ही खेला जाना है। रोहित शर्मा की फुलटाइम वनडे कप्तान के तौर पर यह पहली सीरीज है।

संबंधित खबरें:

अहमदाबाद टाइटंस होगा आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी का नाम, IPL 2022 के लिए 10 टीमों के नाम का हुआ ऐलान

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को 11 बजे से होगा शुरू, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Team India में बने रहने के लिए गेंदबाजी करने को भी तैयार हैं SuryaKumar Yadav, उन्होंने खुद किया खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here