Team India के लिमिटेड ओवर के कप्तान Rohit Sharma दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी छक्का लगाने में कामयाब रहते हैं तो वो महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत की ओर से भारत में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल में छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल धोनी और रोहित शर्मा दोनों के पास हैं। दोनों ने अब तक भारत में 116-116 छक्के जड़े हैं। धोनी ने 2005 से 2019 तक 127 वनडे मैचों में यह कारनामा किया था। वहीं रोहित शर्मा ने 69 मैचों में यह कारनामा करके दिखाया है।
[yop_poll id=”7″]
Rohit Sharma हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल में रोहित ने एक छक्का लगाया था और इसके साथ ही धोनी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने के मामले में धोनी और रोहित के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने 1990 से 2011 के बीच 164 मैचों में 71 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर 63 छक्कों के साथ युवराज सिंह हैं। पांचवें नंबर पर सौरव गांगुली ने मौजूद हैं, जिन्होंने 57 छक्के लगाए है।

विराट कोहली ने भारत में 57 छक्के लगाए हैं और वह वेस्टइंजडीज के खिलाफ दूसके वनडे में एक भी छक्का लगाते हैं तो गांगुली को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। भारत ने पहला वनडे मैच छह विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और दूसरा मैच 9 फरवरी को अहमदाबाद में ही खेला जाना है। रोहित शर्मा की फुलटाइम वनडे कप्तान के तौर पर यह पहली सीरीज है।
संबंधित खबरें:
अहमदाबाद टाइटंस होगा आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी का नाम, IPL 2022 के लिए 10 टीमों के नाम का हुआ ऐलान
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को 11 बजे से होगा शुरू, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली