टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, मगर भारत के हाथ से यह मैच चला गया और बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  हरा दिया। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच फिसल गया और साथ ही गोल्ड मेडल का सपना भी टूट गया। लेकिन भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका अभी भी है।

%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%AE %E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF %E0%A4%B9%E0%A5%89%E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%AE %E0%A4%95%E0%A5%8B 5 2 %E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BE %E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE

भारतीय टीम के हारने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का एक हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, यहीं मायने रखता है। पीएम मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से भी बात की. साथ ही हॉकी टीम को अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को हमारे खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है।

भारत और बेल्जियम के बीच हो रहे मैच के लिए  देश के अलग-अलग जगहों पर पूजा पाठ किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी दी है। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट किया “टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं, टीम और उसकी स्किल पर गर्व है।”

भारत की जीत के लिए हो रहा था पूजा-पाठ

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। तीसरे हाफ तक दोनों टीमें बराबर का टक्कर दे रही थी। मगर आखिरी के 15 मिनट में बेल्जियम ने भारत को पटखनी दे दी। वहीं, हॉकी टीम की जीत के लिए भारत में जगह-जगह पूजा-पाठ, मन्नतें मांगी जा रही थी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जहां पूजा-अर्चना किया जा रहा था। वहीं, पंजाब में लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकने पहुंचे। इसके अलावा भारतीय सेना और लोग इंडिया मांगे गोल्ड और चीयर्स इंडिया के नारे लगाए जा रहे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here