Rishabh Pant: इंडियन टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंत को इलाज के लिए देहरादून से मुंबई जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 4 जनवरी को ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई रेफर किया जाएगा।
ये खबर दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के हवाले से आई है। बता दें कि पंत जब दिल्ली से रूड़की अपने घर जा रहे थे तो उसी समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पंत बुरी तरह से घायल हो गए। बता दें कि ऋषभ पंत की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाने के लिए कहा था। हालांकि, इससे पहले वह क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे। यहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिसमस सेलेब्रेट किया था। इसके बाद पंत वापस अपने देश लौट आए और दिल्ली से अपनी कार चलाकर वह अपने होम टाउन रूड़की जा रहे थे।
इसी दौरान 30 दिसंबर को तड़के पंत की आंख लग गई और उनका कार से नियंत्रण खो गया।जिसके कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।इस हादसे में पंत की कार में आग लग गई जबकि क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कहां-कहां Rishabh Pant को आई चोटे?
बता दें कि जिस वक्त पंत के साथ ये हादसा हुआ। उस समय वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और अस्पताल जाने में उनकी मदद की। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ऋषभ पंत के सिर, पैर, पीठ और घुटने, टखने में काफी चोट आई है। कहा जा रहा है कि इन चोटों को ठीक होने में महीनों लग सकते हैं और फिलहाल वह कुछ समय के लिए मैदान में नहीं उतर पाएंगे।
संबंधित खबरें:
- Rishabh Pant के एक्सीडेंट के बाद भावुक हुए फैंस; BCCI से लेकर गंभीर तक, जानें किसने क्या कहा?
- भीषण सड़क हादसे के बाद क्या सच में चोरी हुआ Rishabh Pant का सामान? पुलिस ने सच से उठाया पर्दा