Ranji Trophy 2022 के क्वार्टर फाइनल से पहले मुंबई क्रिकेट संघ को बड़ा झटका लगा है। शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे को चोट के कारण नॉकआउट राउंड से बाहर होना पड़ा है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले 28 वर्षीय ऑलराउंडर कंधे की चोट के कारण नॉकआउट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं मुंबई टीम का कमान पृथ्वी शॉ को सौंपा गया है।
Ranji Trophy 2022 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 जून से
वहीं हैमस्ट्रिंग के कारण अजिंक्य रहाणे को बाहर होना पड़ा है। सलिल अंकोला चयन समिति ने 21 सदस्यीय टीम में युवा मुशीर खान को शामिल किया है, जिन्होंने सीनियर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उनके बड़े भाई सरफराज खान को भी मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया है, जो लंबे समय से टीम के लिए बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे हैं।

मुंबई को 6 से 10 जून तक बैंगलोर में क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड से भिड़ना है। अन्य क्वार्टर फाइनल लाइन-अप बंगाल बनाम झारखंड, कर्नाटक बनाम उत्तर प्रदेश और पंजाब बनाम मध्य प्रदेश हैं। मुंबई अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीत जाती है तो फिर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में मुंबई का पलड़ा भारती नजर आ रहा है। लेकिन दो मुख्य बल्लेबाजों के बाहर होने से टीम पर इसका असर पड़ सकता है।
मुंबई की टीम इस प्रकार है
पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, भूपेन लालवानी, अरमान जाफर, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकर्षित गोमेल, आदित्य तारे, हार्दिक तमोर, अमन खान, सैराज पाटिल, शम्स मुलानी, ध्रुमिल मटकर, तनुश कोटियन, शशांक अटर्डे, धवल कुलकर्णी , तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, रोयस्तान डायस, सिद्धार्थ राउत और मुशीर खान।
संबंधित खबरें: