खेलो इंडिया यूथ गेम्स में R Madhavan के बेटे ने जीते 7 पदक, अभिनेता ने इस अंदाज में जाहिर की खुशी

0
148
Khelo India Youth Game 2023
Khelo India Youth Game 2023

Khelo India Youth Game 2023: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में स्वीमिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। वेदांत ने कुल 7 पदक जीते जिसमें 5 गोल्ड और 2 सिल्वर शामिल हैं। बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्यप्रदेश में हो रहा है। इस उपलब्धि पर आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जाहिर की।

Khelo India Youth Game 2023
Khelo India Youth Game 2023

Khelo India Youth Game 2023: बेटा की जीत पर खुशी जाहिर करते नजर आए आर माधवन

Khelo India Youth Game 2023: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र की तरफ से काफी शानदार प्रदर्शन रहा। आर माधवन ने अपने बेटे की जीत पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और कैंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य लोगों को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर धन्यवाद दिया।

आर माधवन ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भागवान की कृपा से 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड और 400 मीटर और 800 मीटर में सिल्वर’। साथ ही उन्होंने अपने बेटे की तस्वीरें भी शेयर की। जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि आर माधवन अक्सर अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Khelo India Youth Game 2023: बता दें कि वेदांत माधवन भारत के युवा स्वीमर और आर माधवन के बेटे हैं। वेदांत महज 17 वर्ष के हैं। कम उम्र में उन्होंने कई सारे मेडल जीत कर खेल जगत में अपना नाम किया है। वेदांत ने बताया था कि वह ऑलंपिक में भारत के लिए स्वीमिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। वह अपने माता पिता के साथ फिलहाल दुबई में रहते हैं।

Khelo India Youth Game 2023: महाराष्ट्र ने किया शानदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया के तहत 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक कराया गया। यह मध्यप्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किया गया। इन खेलों में देश के 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 6 हजार से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बता दें कि इन खेलों में महाराष्ट्र ने सबसे अधिक पदक अपने नाम करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें..

नागपुर टेस्ट के ‘मैन ऑफ द मैच’ जडेजा पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

बेटियों ने रचा इतिहास, फाइनल में इंग्लैंड को हरा कर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here