PAK vs NZ T20 World Cup Live Update: न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बाबर-रिजवान ने खेली यादगार पारी

0
132
PAK vs NZ T20 World Cup Live Update
PAK vs NZ T20 World Cup Live Update

PAK vs NZ T20 World Cup: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में बाबर और रिजवान ने जबरदस्त पारी खेली है।

  • 12 गेंदों में पाकिस्तान को 8 रनों की जरूरत।
  • पाकिस्तान ने खोया अपना पहला विकेट, 53 रन बनाकर कैच आउट हुए बाबर आजम।
  • बाबर और रिजवान की साझेदारी में पाकिस्तान ने बनाए 100 रन। जीत के लिए 50 गेंदों में 53 रनों की जरूरत।
  • 38 गेंदों पर बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक। पाकिस्तान ने बनाएं 97 रन।
  • 9 ओवर में पाकिस्तान के खाते में आएं 87 रन।
  • 8 ओवर में पाकिस्तान ने के पाले में आए 75 रन।
  • पाकिस्तान ने 7 ओवर में बनाए 63 रन। न्यूजीलैंड के हाथ से फिलसता नजर आ रहा मैच।
  • पाकिस्तान को 78 गेंदों में 90 रनों की जरुरत। बाबर और रिजवान की साझेदारी से मजबूत स्थिति में पाकिस्तान।
  • अपने पांचवें ओवर में 55 रनों की पारी के साथ मैदान में अपना बल्ला घुमा रहे बाबर और रिजवान।
  • चौथे ओवर में पाकिस्तान की 47 रनों की पारी। जमकर लगाए चौके
  • तीसरे ओवर में दो चौक्के के साथ बनाए टीम पाकिस्तान ने बनाए 24 रन।
  • न्यूजीलैंड के लिए बेहतरीन रहा दूसरा ओवर। पाकिस्तान को दिए मात्र 2 रन।
  • पहले ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 7 रन।
  • पाकिस्तान की पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरे बाबर और रिजवान। पहली गेंद पर पाकिस्तान ने जड़ा चौका।
ddf1
  • न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 153 रनों का टारगेट दिया है।
  • मिचेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ टीम न्यूजीलैंड ने 4 के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। अब न्यूजीलैंड के पास मात्र 6 गेंद बाकी है।
  • 17 ओवर में 133 पर 4 विकेट गंवा चुकी है टीम न्यूजीलैंड। पाकिस्तान के सामने अपना जोर दिखाने में नाकाम नजर आ रही है
  • 16 ओवर में न्यूजीलैंड सिर्फ 123 रन बना पाई है। खिलाड़ी अब भी क्रीज पर अपना दम दिखाने के मौके की तलाश में लगे हुए हैं।
  • 42 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलने के बाद केन विलियमसन पवेलियन लौट गए हैं। अब न्यूजीलैंड की कमान थामने के लिए जिमी निशम मैदान में उतरे हैं।
  • 15 ओवर में न्यूजीलैंड ने खेली है 116 रनों की पारी।
  • मिचेल सैंटनर और विलियमसन ने साझेदारी से अर्धशतक पारी खेली है। 14 ओवर में टीम ने 99 रन बनाए है। अभी टीम का रन रेट 7.07 बना हुआ है।
  • न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में सिर्फ 89 रन बनाए हैं।  विलियमसन भी अब क्रीज पर खुलकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। 
  • विलियमसन ने जड़ा जबरदस्त छक्का। टीम को इस छक्के की काफी तलाश थी।
  • मिचेल सैंटनर ने 11वें ओवर में जड़े दो चौक्के। न्यूजलैंड ने बनाए 73/3
  • पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड अपनी पारी खेलने में असक्षम नजर आ रही है। 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 59 रनों पर तीन विकेट गंवाए हैं।
  • पाकिस्तानी गेंदबाज नवाज ने अपने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट लिया है।
  • टी-20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
  • कॉन्वे रन आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 38-2
  • चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड 23-1
  • तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 19 रन
  • दूसरा ओवर न्यूजीलैंड के लिए अच्छा साबित हुआ। दो चौक्के के साथ न्यूजीलैंड ने बनाए 14 रन
  • न्यूजीलैंड ने जड़ा अपना पहला चौक्का, न्यूजीलैंड ने 1.5 ओवर में बनाए 10 रन।
  • पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है।

टी20 विश्व कप अब अपने अंतिम चरण की ओर है। आज इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमें पहले से काफी तैयार दिख रही हैं। पाकिस्तान की कोशिश रहेगी कि वह कम से कम न्यूजीलैंड को रन बनाने दें। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश रहेगी कि वह ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं ताकि पाकिस्तान के लिए वह मुश्किलें खड़ी कर सकें। हालांकि यह क्रिकेट एक ऐसा खेल है कि इसमें कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं।

खबर की अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here