Neeraj Chopra Diamond League Final: एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

0
219
Neeraj Chopra Diamond League Final
Neeraj Chopra Diamond League Final

Neeraj Chopra Diamond League Final: टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल कर बड़ा इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़ते हुए यह खिताब हासिल किया है। नीरज ने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर दूर भाला फेंका है। नीरज इस सत्र में भाला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 89.94 मीटर भाला फेंक यह रिकार्ड हासिल किया है। बता दें कि डायमंड लीग में 2017 और 2018 में फी वह क्ववालिफाई हुए थे लेकिन वह ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे। नीरज तब सातवें और आठवें स्थान पर रहे थे।

Neeraj Chopra Diamond League Final: डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय

बता दें कि बीते दिन हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा था। दूसरे थ्रो में नीरज ने 88.44 मीटर दूर भाला फेंका। उसके बाद तीसरे थ्रो में नीरज 88.00 मीटर और चौथे राउंड में 86.11 मीटर, पांचवे राउंड में 87.00 मीटर और छठे राउंड में 83.60 मीटर दूर भालां फेंक कर डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

  • भाला फेंक प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर– चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर दूर भालां फेंका।
  • तीसरे नंबर पर– जर्मनी के जूलियन वेबर ने 83.73 मीटर दूर भाला फेंका।
Neeraj Chopra Diamond League Final
नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे

इसके पहले नीरज ने विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया था। लेकिन चोट के चलते वह बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मे हिस्सा नहीं ले पाए थे। नीरज को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान चोट लग गई थी। इस बात की जानकारी खुद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here