Neeraj Chopra ने एक बार फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

टोक्यो ओलिंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।

0
264
Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को डायमंड लीग 2022 (Diamond League 2022) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। भारत के गोल्डन बॉय ने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर के विशाल थ्रो के साथ लुसाने लेग जीता। इसके पहले नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। फाइनल में नीरज ने 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंका था और रजत पदक अपने नाम किया था। वह डायमंड लीग का ताज जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज ने इसके साथ ही सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के लिए भी क्वालीफाई किया।

Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स में क्यों नहीं हुए थे शामिल

बता दें कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं बना पाए थे। नीरज को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान चोट लग गई थी। इस बात की जानकारी खुद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नीरज ने पोस्ट में लिखा, “सभी को नमस्ते, मुझे आप सभी को बेहद दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मैं इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मुझे वर्ल्ड चैंपियनशिप के चौथे थ्रो के दौरान आए स्ट्रेन कि वजह से कुछ तकलीफ महसूस हो रही थी और कल यहां USA में इसकी जांच करने पर एक छोटी चोट के बारे में पता लगा है, जिसके लिए मुझे कुछ हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra

टोक्यो ओलिंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here