Virat Kohli 71st Century: अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने दिखाया अपना विराट रूप, 61 गेंदों पर खेली 122 रनों की पारी

0
222
Virat Kohli Viral Video
Virat Kohli Viral Video

एक लंबे अरसे के बाद भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli ने अपना 71वां शतक हासिल किया है। बीते गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए इस मैच में कोहली ने अपनी वापसी कर फैंस को खुश कर दिया है। विराट के इस सेंचुरी का फैंस को पिछले 2.5 सालों से इंतजार था। अपना शतक पूरा करने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कोहली को बधाइयां दे रहे हैं, वहीं अब विराट ने भी सभी फैंस को शुक्रिया कहा है। विराट ने अपने फैंस के लिए अपने ट्विटर पर एक मैसेज शेयर किया है।

Virat Kohli ने शेयर किया मैसेज

Virat Kohli ने अपने ट्विटर पर फैंस के लिए मैसेज किया है। उन्होंने लिखा, “पूरे एशिया कप कैंपेन में आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। अगली बार हम ज्यादा बेहतर और मजबूती से वापसी करेंगे।”

आपको बता दें, विराट ने इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप का पहला शतक लगाया है और 122 रनों की शानदार पारी खेली है। भारत ने अफगानिस्तान को इस मैच में 212 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच को भारत ने 101 रनों से जीत लिया है।

स्टेडियम में चमके विराट कोहली

अपना 71वां शतक हासिल करने के बाद विराट ने फैंस को खुश कर दिया है। उस समय स्टेडियम में मौजूद बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर उम्र के लोग खुशी से झूम उठे थे। विराट कोहली के चेहरे पर वो चमक लौट आई जिसे देखने के लिए फैंस न जानें कब से इंतजार कर रहे थे। कई फैंस ने विराट को हैट्स ऑफ किया और भारतीय खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर कोहली के लिए तालियां बजाई थी। पूरे स्टेडियम में विराट कोहली का नाम गूंज गया था।

https://twitter.com/balugoud01/status/1568094015203180544

1021 दिनों बाद इंताजर हुआ खत्म

एक लंबे समय बाद Virat Kohli के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट का ये शानदार शतक लगा है। उन्होंने 1021 दिनों बाद अपना विराट रूप वापस दिखाया है। कोहली ने नवंबर 2019 में अपना पिछला शतक जड़ा था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली ने 61 गेंदों में 122 रनों की शानदार पारी खेली है।

संबंधित खबरें:

IND vs PAK: टीम इंडिया की हार के बाद ‘पाकिस्तानी एप’ ने उड़ाया मजाक, Zomato ने दिया मुंह तोड़ जवाब

फैंस के बीच खड़े एक शख्स ने अर्शदीप सिंह को कहा ‘गद्दार’ तो दूसरे ने लगा दी उसकी क्लास; देखें Viral Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here