Mumbai Indians ने अर्जुन तेंदुलकर के जगह सिमरजीत सिंह को किया टीम में शामिल

0
513
arjun tendulkar
arjun tendulkar

Mumbai Indians ने आईपीएल के बचे हुए सीजन के लिए अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की जगह तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने इस बदलाव के बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की है। अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के बाद टीम ने सिमरजीत सिंह को अपने साथ शामिल किया। अर्जुन तेंदुलकर के चोट के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 Live Streaming Free में दिखाने वाले 4 apps की खुली पोल

मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए सीजन के लिए अर्जुन तेंदुलकर के जगह सिमरजीत सिंह को शामिल किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

अर्जुन तेंदुलकर को नीलामी के समय 20 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था। हालंकि उनको अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में हिस्सा नहीं मिला। टीम की स्थिति भी अच्छी नहीं रही है, ऐसे में नए खिलाड़ी को डेब्यू कराने के आसार भी कम ही नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021 : Rajasthan Royal के रफ्तार के नए बादशाह Kartik Tyagi की कहानी, स्टोक्स से लेकर ब्रेट ली तक कर चुके हैं तारीफ

IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

IPL 2021 : मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी से Royal Challengers Bangalore ने Rajasthan Royals को हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here