MS Dhoni की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 का सीजन अच्छा नहीं रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले में ही जीत दर्ज कर सकी थी और अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। इस बार चेन्नई ने आईपीएल शुरू होने से पहले अपने कप्तान बदले, लेकिन बीच में धोनी को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी गई। इस वजह से धोनी काफी चर्चा में रहे थे। धोनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल वह एक विशेष रूप में दिव्यांग फैन से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आंसू पोछकर कहा रोना मत, देखिए वीडियो
MS Dhoni ने खास फैन से की मुलाकात
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का दिव्यांग फैन से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वह उससे बात करते हुए हसंते हुए दिख रहे हैं। एमएस धोनी के उनसे मिलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बातचीत की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया।

पोस्ट के कैप्शन में प्रशंसके ने बताया कि कैसे वह एमएस धोनी से मिलने की खुशी को शब्दों में नहीं बयां कर सकती है, यह बताते हुए कि सीएसके कप्तान दयालु, मधुर और मृदुभाषी है। प्रशंसक ने महान भारतीय कप्तान को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद दिया है।
संबंधित खबरें:
MS Dhoni ने छक्का लगाते ही टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने
MS Dhoni बल्लेबाजी करने से पहले क्यों चबाते हैं अपना बल्ला, बड़ी वजह आई सामने
MS Dhoni पर बिहार के बेगूसराय में दर्ज हुआ FIR, जानें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पर क्या लगा आरोप