राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, Mohammed Shami सहित 26 खिलाड़ियों को ‘अर्जुन अवॉर्ड’ ; इन दो Badminton खिलाड़ियों को मिलेगा ‘खेल रत्न’

0
86

National Sports Awards 2023 : भारतीय खेल मंत्रालय ने साल 2023 के खेल पुरस्कार देने के लिए खिलाड़ियों के लिस्ट शेयर कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और 2 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारत की स्टार बैडमिंटन (Badminton) जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम भी लिस्ट में शामिल है। शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।   

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह अगले साल 9 जनवरी 2024 के दिन होगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में दिए जाएंगे।

National Sports Awards 2023 : वर्ष 2023 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार लिस्ट

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

  1. चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
  2. सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी – बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

  1. मोहम्मद शमी – क्रिकेट
  2. ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
  3. अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
  4. श्रीशंकर – एथलेटिक्स
  5. पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
  6. मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
  7. आर वैशाली – शतरंज
  8. सुशीला चानु – हॉकी
  9. पवन कुमार – कबड्डी
  10. रितु नेगी – कबड्डी
  11. नसरीन – खो-खो
  12. पिंकी – लॉन बॉल्स
  13. ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
  14. ईशा सिंह – शूटिंग
  15. हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
  16. अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
  17. सुनील कुमार – रेसलिंग
  18. अंतिम – रेसलिंग
  19. रोशीबिना देवी – वुशु
  20. शीतल देवी – पैरा आर्चरी
  21. अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
  22. प्राची यादव – पैरा कैनोइंग
  23. अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
  24. दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
  25. दीक्षा डागर – गोल्फ
  26. कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2024 : मिनी ऑक्शन में रहा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का बोलबाला, इन विदेशी स्टार खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली…

IND vs SA 2nd ODI:साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर बराबर किया हिसाब, सुदर्शन-राहुल के अर्धशतकों पर भारी पड़ा जॉर्जी का शतक…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here