MI Emirates: UAE लीग के लिए मुंबई इंडियंस की टीम तैयार, पोलार्ड ब्रावो समेत ये प्लेयर हैं टीम का हिस्सा

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स द्वारा यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। टीम ने अपने साथ फिलहाल 14 खिलाड़ियों को जोड़ा है।

0
188
MI Emirates: UAE लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम की टीम तैयार, पोलार्ड ब्रावो समेत ये प्लेयर हैं टीम का हिस्सा
MI Emirates: UAE लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम की टीम तैयार, पोलार्ड ब्रावो समेत ये प्लेयर हैं टीम का हिस्सा

MI Emirates: UAE में होने वाले टी-20 लीग में हिस्सा लेने के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और यूएई में होने वाली टी-20 लीग के लिए अपनी टीमों का ऐलान किया है। दक्षिण अफ्रीका में MI केपटाउन और यूएई में MI एमिरेट्स की टीमें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगी। यूएई टी-20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस की MI एमिरेट्स ने कई प्लेयर्स को साइन किया है। इन प्लेयर्स में से एक वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड भी शामिल हैं।

MI Emirates: UAE लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम की टीम तैयार, पोलार्ड ब्रावो समेत ये प्लेयर हैं टीम का हिस्सा
MI Emirates

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स द्वारा यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। टीम ने अपने साथ फिलहाल 14 खिलाड़ियों को जोड़ा है। जिसमें 4 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं, जबकि 3 इंग्लैंड, 3 तीन अफगानिस्तान, 1 स्कॉटलैंड, 1 नीदरलैंड्स और 1-1 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड का शामिल किया गया है।

MI Emirates: जानिए किसे मिले टीम में जगह

  • किरोन पोलार्ड – वेस्टइंडीज
  • ड्वेन ब्रावो – वेस्टइंडीज
  • निकोलस पूरन – वेस्टइंडीज
  • आंद्रे फ्लेचर – वेस्टइंडीज
  • ट्रेंट बोल्ट – न्यूजीलैंड
  • इमरान ताहिर – दक्षिण अफ्रीका
  • समित पटेल – इंग्लैंड
  • विल स्मीद – इंग्लैंड
  • जोर्डन थॉम्पसन – इंग्लैंड
  • नजिबुल्लाह जादरान – अफगानिस्तान
  • जहीर खान – अफगानिस्तान
  • फजलहक फारूकी – अफगानिस्तान
  • ब्रैडली व्हील – स्कॉटलैंड
  • बैस डे लीडे – नीदरलैंड्स
MI Emirates: UAE लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम की टीम तैयार, पोलार्ड ब्रावो समेत ये प्लेयर हैं टीम का हिस्सा
MI Emirates

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने बीते दिनों दक्षिण अफ्रीकी लीग के लिए भी 5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। इसमें राशिद खान, सैम कुरेन, लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा और डेवाल्ड ब्रेविस को शमिल किया था।

बता दें कि आईपीएल की टीमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो रही टी-20 लीग में भाग ले रही हैं। मुंबई इंडियंस ने यूएई और अफ्रीकी लीग में टीम खरीदी हैं। इसके साथ ही अफ्रीकी लीग में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद समेत अन्य कुछ टीमों की भी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here