IPL 2022 के दौरान KL Rahul के मैच में अथिया शेट्टी जरूर नजर आती है। इसके बाद केएल राहुल की शादी की तैयारियों के काफी चर्चे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि सुनील शेट्टी ने होटल, केटरर और डिजाइनर बुक कर दिए है। लेकिन इस तैयारियों को लेकर जब अथिया के भाई अहान शेट्टी से बात की गई तो उनका जवाब ठीक उलटा था।
तो क्या अथिया शेट्टी से नहीं होगी KL Rahul शादी

दैनिक भास्कर के न्यूज के अनुसार अहान शेट्टी ने बताया कि हाल फिलहाल में शादी की कोई प्लानिंग नहीं है। अभी तो एंगेजमेंट भी नहीं हुई है। हाल फिलहाल उसकी कोई प्लानिंग भी नहीं है। शादी के सवाल पर अहान शेट्टी ने कहा कि शादी की तो तैयारी ही नहीं हो रही है। ऐसा कुछ नहीं है, ये सब अफवाह हैं।
ईद पर अपने नाना के पास जा रहे अहान ने कहा, ‘हम हर साल ईद का सेलिब्रेशन अपने अब्बू यानी नाना के यहां करते हैं।’ इसी दौरान उन्होंने कहा कि जब कुछ ऐसा हो ही नहीं रहा है तो शादी का डेट कैसे दे सकते हैं। अभी इसको लेकर कुछ तैयारी नहीं चल रही हैं।

अहान शेट्टी के करियर का आगाज साजिद नाडियाडवाला के बैनर से ‘तड़प’ से हुई थी। आगे साजिद नाडियाडवाला ने उनके साथ चार फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया हुआ है। अहान बताते हैं, ‘बेशक चार फिल्मों का करार तो है। हालांकि उन पर अनाउंसमेंट होगी तो मैं उसके बारे में बात कर सकूंगा। नेक्स्ट साजिद सर के साथ ही होगा। मेरी पहली फिल्म साउथ की रीमेक थी। हालांकि मेरी अगली फिल्म साउथ की रीमेक नहीं होगी। ’
संबंधित खबरें: