KKR vs RR: चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में फंसे सूर्यवंशी, अर्धशतक से चूके; 15 साल के युवा बल्लेबाज ने कोलकाता के गेंदबाजों को खूब धोया

0
0

KKR vs RR: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। मैच के शुरुआती 10 ओवर तक मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां राजस्थान ने आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मजबूत शुरुआत की, लेकिन केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बीच में आकर खेल का रुख बदलने की कोशिश की।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओपनिंग जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। खासकर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। महज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर कोलकाता के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत, लेकिन चक्रवर्ती ने तोड़ा जादू

सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बटोरते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार स्ट्राइक रेट बनाए रखा और पावरप्ले में ही मैच का मोमेंटम राजस्थान के पक्ष में कर दिया।

हालांकि, केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। चक्रवर्ती की घूमती गेंदों के सामने सूर्यवंशी आखिरकार चूक गए और 46 निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन आउट होने से पहले वह टीम को बेहतरीन शुरुआत दे चुके थे और कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर खबर ले चुके थे।

यशस्वी जायसवाल ने संभाली पारी

सूर्यवंशी के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल (31) ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाते रहे। उन्होंने अपने शॉट्स के जरिए स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ाया और टीम को मजबूत स्थिति में बनाए रखा।

सूर्यवंशी के बाद ध्रुव जुरेल क्रीज आए, हालांकि कुछ कमाल नहीं कर सके। खबर लिखे जाने तक राजस्थान का स्कोर 9 ओवर के बाद 82/1 के आसपास पहुंच चुका है, जो एक मजबूत प्लेटफॉर्म की ओर इशारा करता है।

KKR की गेंदबाजी में संघर्ष

कोलकाता की गेंदबाजी शुरुआत में कुछ खास असर नहीं डाल पाई। कैमरन ग्रीन (13.50 इकॉनमी) समेत रमनदीप सिंह (10.50 इकॉनमी) जैसे तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में सफलता नहीं मिली और खूब पिटाई भी हुई, जिससे राजस्थान के बल्लेबाज खुलकर खेलते नजर आए।

हालांकि, स्पिन विभाग में चक्रवर्ती ने टीम को पहली सफलता दिलाकर मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की। अब केकेआर को मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट निकालने होंगे, तभी वे राजस्थान को बड़े स्कोर से रोक सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स (RR):
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

मैच का रुख

फिलहाल मुकाबला राजस्थान के पक्ष में झुकता नजर आ रहा है, लेकिन टी20 क्रिकेट में एक-दो विकेट खेल की दिशा बदल सकते हैं। केकेआर को जल्द विकेट लेकर दबाव बनाना होगा, जबकि राजस्थान की नजरें बड़े स्कोर पर है