KKR vs LSG: कोलकाता की वापसी या लखनऊ की जीत का सिलसिला जारी? मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड से लेकर प्लेइंग XII तक सबकुछ

0
1

KKR vs LSG IPL 2026 Playing XI: आईपीएल 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार शाम को होने वाला 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच विश्व प्रसिद्ध स्टेडियम ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां एक तरफ लखनऊ जीत की लय को बनाए रखना चाहेगी, वहीं कोलकाता अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

KKR पर दबाव, पहली जीत की तलाश

केकेआर (Kolkata Knight Riders) के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले हार चुकी है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में अंक तालिका में टीम (9वें) काफी नीचे खिसक गई है।

कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के नेतृत्व में टीम को अब इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, ताकि टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद जिंदा रह सके। बल्लेबाजी में खुद रहाणे, फिन एलन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। जबकि गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी और सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से भी जल्द विकेट चटकाने की उम्मीदें होंगी।

LSG का आत्मविश्वास ऊंचा

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। हालांकि टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई में टीम लय में नजर आ रही है।

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं, जबकि मोहम्मद शमी और आवेश खान गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे।

हेड-टू-हेड में LSG आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 में सफलता मिली है। ईडन गार्डन्स में भी LSG का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जहां वह 2-1 से आगे है।

संभावित प्लेइंग XII

KKR Probable XII:
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा

LSG Probable XII:
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल (14 मुकाबलों के बाद)

पोजीशनटीममैच (P)जीत (W)हार (L)NRपॉइंट्स (PTS)NRR
1RR33006+2.403
2PBKS32015+0.637
3RCB22004+2.501
4DC32104+0.811
5SRH31202+0.275
6GT31202-0.270
7LSG21102-0.542
8MI31202-0.715
9KKR30211-1.964
10CSK30300-2.517

विशेषज्ञों के मुताबिक यह मुकाबला संतुलित रहने वाला है। जहां KKR के लिए यह ‘करो या मरो’ जैसा मैच है, वहीं LSG अपने आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। मैच का परिणाम काफी हद तक पावरप्ले और मिडिल ओवर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।