Jason Roy को IPL 2022 से नाम वापस लेने की मिली सजा, ईसीबी ने 2,500 यूरो जुर्माना और दो मैच के लिए किया बैन

0
363

Jason Roy ने IPL 2022 में बायो बबल का हवाला देते हुए इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए दो मैचों के लिए बैन कर दिया है। आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय पर बोली लगाई थी। उसके बाद वो बायो बबल का कारण बताते हुए इस लीग से हट गए। ईसीबी ने प्रतिबंध जारी कर कहा कि रॉय पर बैन और जुर्माना उनके बुरे व्यवहार के कारण लगा है। बोर्ड ने कहा कि रॉय का व्यवहार में अगर सुधार नहीं होता तो बैन 12 महीनों तक का हो सकता है।

Jason Roy ने मानी अपनी गलती

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि क्रिकेट अनुशासन समिति के अनुशासन पैनल ने जेसन रॉय के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। जेसन रॉय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल कर लिया है, जो व्यवहार उन्होंने किया था वो उन्हें नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे क्रिकेट, ईसीबी और उनकी खुद की बदनामी होती है। जेसन ने ईसीबी की निर्देश 3.3 का उल्लंघन किया है।

Jason Roy
Jason Roy

ईसीबी ने आगे कहा कि जेसन रॉय इंग्लैंड के अगले उन दो मैचों से सस्पेंड हो गए हैं जिनमें वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन यह निलंबन 12 महीने को भी हो सकता है। ये उनके व्यवहार पर निर्भर करता है। इसके अलावा उन पर 2,500 यूरो का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें यह फाइन 31 मार्च 2022 तक भरना होगा।

विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय को आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलना था। गुजरात की टीम ने रॉय को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल उन्होंने बायो बबल का कारण बताते हुए 15वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। वह इससे पहले भी आईपीएल 2022 में उस समय हट गए थे जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था। उस समय भी उन्होंने नहीं खेलने का फैसला किया था।

संबंधित खबरें

Jason Roy ने गुजरात टाइटंस को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर दिया खास मैसेज, फैंस और टीम के लिए कही बड़ी बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here