IPL 2022 में MS Dhoni एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी इस बार धोनी नहीं कर रहे हैं। वो इस सीजन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। आईपीएल 2022 की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी के लिए अच्छी रही है। लेकिन टीम को पहला मुकाबले में कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में धोनी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं आज के मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते है।
MS Dhoni हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

एमएस धोनी ने केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। आज के मुकाबले में अगर धोनी 15 रन बना लेते हैं तो उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी टी 20 में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बनेंगे। धोनी को 7000 टी20 रन पूरा करने के लिए महज 15 रनों की दरकार है। धोनी से पहले पांच और भारतीय खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को हासिल किया है, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर वे इकलौते ऐसे खिलाड़ी होंगे जो इस मुकाम तक पहुंच पाए है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को मिलाकर एमएस धोनी ने अब तक 6985 रन बनाए है। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज होंगे। यह धोनी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि धोनी ने अपने पूरे करियर में निचले क्रम पर बल्लेबाजी की है। इतनी देर से बल्लेबाजी करने के बावजूद इतने रन बनाने से पता चलता है कि धोनी अपने समय में कितने कंसिसटेंट रहे हैं। धोनी से पहले इस उपलब्धि को भारत के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा ने हासिल किया है।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला