IPL 2022 Orange Cap की रेस में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर सबसे आगे चल रहे हैं। कल खेले गए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रन बनाए। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में जोस बटलर 588 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं केएल राहुल 451 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
IPL 2022 Orange Cap के रेस में इन टॉप 10 बल्लेबाज हैं शामिल

शिखर धवन ने अब पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 10 मैचों में 369 रन बना चुके हैं। इस सीजन वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 88 रन रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 9 मैचों में 324 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर के नाम 10 मैचों में 324 रन हैं। अय्यर पांचवें स्थान पर मौजूद है।
खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 10 | 9 | 588 | 65.33 | 150.76 | 50 | 36 |
केएल राहुल | 10 | 10 | 451 | 56.38 | 145.01 | 38 | 20 |
शिखर धवन | 10 | 10 | 369 | 46.13 | 124.66 | 38 | 9 |
अभिषेक शर्मा | 9 | 9 | 324 | 36.00 | 134.43 | 36 | 9 |
श्रेयस अय्यर | 10 | 10 | 324 | 36.00 | 133.33 | 33 | 8 |
हार्दिक पांड्या | 9 | 9 | 309 | 44.14 | 132.05 | 32 | 8 |
तिलक वर्मा | 9 | 9 | 307 | 43.86 | 137.05 | 20 | 15 |
संजू सैमसन | 10 | 10 | 298 | 33.11 | 153.60 | 22 | 21 |
क्विंटन डिकॉक | 10 | 10 | 294 | 29.40 | 134.24 | 32 | 8 |
लियाम लिविंगस्टोन | 10 | 10 | 293 | 32.56 | 186.62 | 21 | 23 |
हार्दिक पांड्या का यह सीजन अभी तक अच्छा गुजरा है। हार्दिक पांड्या ने 9 मैचों में 309 रन बनाए हैं। वो इस सूची में छठे पायदान पर हैं। वहीं सातवें नंबर पर तिलक वर्मा मौजूद है, जिन्होंने 9 मैचों में 307 रन बनाए। इसके बाद आठवें नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 298 रन बनाए है। नौवें नंबर पर क्विंटन डिकॉक 10 मैचों में 294 और 10वें नंबर पर लियाम लिविंगस्टोन 293 रनों के साथ मौजूद है।

वहीं इस मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। जिसमें साई सुदर्शन ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 62 और लियाम लिविंगस्टोन ने 30 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें: