IPL 2022 का 59वां मुकाबला Chennai Super Kings और Mumbai Indians के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। मुंबई ने ऋतिक शौकीन और स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। वहीं चेन्नई ने कोई बदलाव नहीं किया।
दोनों टीमों का प्रदर्शन इस बार अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अगर आज का मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ में बाहर हो जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मुकाबले में 4 मे जीत और 7 मैचों का हार का सामना किया है। चेन्नई की टीम इस समय 8 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है। मुंबई के लिए यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने 11 मुकाबले में मात्र 2 मुकाबले में जीत हासिल की है। बाकी 9 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस समय अंक तालिका में 10वें नंबर पर है।
IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, स्टब्स, रमनदीप, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेडरिथ, कुमार कार्तिकेय।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महेश थेक्साना, सिमरजीत सिंह।
संबंधित खबरें: