IPL 2022: Mumbai Indians ने जीता टॉस, क्या मुंबई खत्म कर देगी चेन्नई के प्लेऑफ का सफर?

0
254

IPL 2022 का 59वां मुकाबला Chennai Super Kings और Mumbai Indians के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। मुंबई ने ऋतिक शौकीन और स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। वहीं चेन्नई ने कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमों का प्रदर्शन इस बार अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अगर आज का मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ में बाहर हो जाएगी।

IPL 2022

चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मुकाबले में 4 मे जीत और 7 मैचों का हार का सामना किया है। चेन्नई की टीम इस समय 8 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है। मुंबई के लिए यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने 11 मुकाबले में मात्र 2 मुकाबले में जीत हासिल की है। बाकी 9 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस समय अंक तालिका में 10वें नंबर पर है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, स्टब्स, रमनदीप, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेडरिथ, कुमार कार्तिकेय।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महेश थेक्साना, सिमरजीत सिंह।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here