IPL 2022: ईशान किशन पर गिर सकती है गाज, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ने दिए संकेत

0
140
ishan kishan

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने अपने बल्लेबाजों की लगातार नाकामी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के संकेत दिए हैं और उन्होंने ईशान किशन के फॉर्म पर भी चिंता जताई है। रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस साल आईपीएल के इतिहास में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। उसे रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की लगातार 8वीं हार झेलने वाली पहली टीम बनी।

IPL 2022 में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है मुंबई की टीम

mumbai indians

जयवर्धने से मैच के बाद जब बल्लेबाजी क्रम में संभावित बदलाव के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा अच्छा सवाल है। मुझे इसकी समीक्षा करने और कोई रणनीति तैयार करने से पहले अन्य कोच के साथ भी बात करनी होगी। बल्लेबाजी हमारे चिंता का विषय है। विशेषकर अच्छे विकटों पर भी हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। टीम में अनुभवी बल्लेबाज हैं जो ऐसी स्थिति से वाकिफ हैं और पूर्व में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। हमें इससे आगे बढ़ना होगा और यदि हमें बदलाव करना पड़े तो हम वो भी करेंगे।

IPL 2022

मुख्य कोच ने कहा कि हमने अब तक कुछ बदलाव किए, क्योंकि हम बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखना चाहते थे। निश्चित तौर पर कुछ चिंताएं हैं क्योंकि चाहे हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं या लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। जयवर्धने की योजना ईशान किशन से भी बात करने की है जो पहले दो मैचों में अर्धशतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह जूझ रहा है। हमने उसे अपना स्वाभाविक खेल खेलने की छूट दी थी। मैंने आज उससे अभी तक बात नहीं की लेकिन मैं जल्द ही उससे चर्चा करूंगा। मुंबई ने इस साल ऑक्शन में ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। कप्तान रोहित शर्मा भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि अनुभवी कीरोन पोलार्ड भी नहीं चल पा रहे हैं।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here