IPL 2022: Lucknow Super Giants जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी, पिछला हार का बदला लेने उतरेगी दिल्ली

0
151

IPL 2022 का 45वां मुकाबला Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर को 3.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने आवेश खान के जगह के गौतम को टीम में शामिल किया। वहीं दिल्ली की टीम बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले जीतकर पहुंची है। दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज का मुकाबला अहम होगा। अगर दिल्ली जीत जाती है तो वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। वहीं लखनऊ जीत जाती है तो उसके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल आईपीएल के इस सीजन के अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

IPL 2022

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

लखनऊ सुपर जायंट्स- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, के गौतम, रवि बिश्नोई

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here