IPL 2022: जीत के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल समेत टीम पर लगा जुर्माना, कप्तान पर मंडराने लगा बैन का खतरा

0
217

IPL 2022 के 37वें मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। मुंबई को लगातार आठवीं मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद भी लखनऊ की टीम को तगड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई और आईपीएल आयोजकों ने लखनऊ और उसके कप्तान केएल राहुल पर मैच में निर्धारित समय से कम ओवर फेंकने को लेकर जुर्माना लगाया है। लखनऊ और मुंबई के बीच यह मैच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

IPL 2022 में केएल राहुल पर दूसरी बार लगा जुर्माना

kl rahul

स्लो ओवर रेट को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन में यह दूसरा मामला है। इसके लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर 24 लाख रुपये का जबकि प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी अन्य खिलाड़ियों पर छह-छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में दूसरी बार राहुल पर जुर्माना लगने के बाद अब पर बैन होने का खतरा भी मंडराने लगा है। राहुल ने इस मैच में शानदार 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

IPL 2022

लखनऊ की टीम पर इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आईपीएल के 26वें मैच के बाद जुर्माना लगाया गया था। उस मैच में भी राहुल पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल 2022 सीजन में लखनऊ ने पहली बार यह अपराध किया था, इसीलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया था लेकिन अब 37वें मैच में दूसरी बार आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर राहुल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here