IPL 2022: Akash Madhwal हुए मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल, चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में जोड़ा गया

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण बाहर हो गए। उनके जगह टीम में Akash Madhwal को शामिल किया है।

0
171

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण बाहर हो गए। उनके जगह टीम में Akash Madhwal को शामिल किया है। अब मुंबई को इस सीजन में मात्र 2 मैच ही खेलना है। आकाश मधवाल ने घरेलू क्रिकेट में 30 मैच खेल चुके हैं। सूर्यकुमार यादव से पहले टाइमल मिल्स भी चोट के कारण बाहर हो गए थे।

Akash Madhwal उत्तराखंड के लिए खेलते है घरेलू क्रिकेट

आकाश मधवाल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और 2019 में घरेलू क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद से खेल के तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आकाश को सपोर्ट टीम में शामिल होने के लिए मुंबई इंडियंस प्रेसिजन कैंप में चुना था और काफी समय से वे अपना प्रदर्शन खेमें के भीतर रहकर कर रहे हैं।

Akash Madhwal

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के स्थान पर आकाश मधवाल को अनुबंधित किया है। सूर्यकुमार यादव की तरह आकाश मधवाल बल्लेबाज नहीं हैं। वे एक गेंदबाज हैं। वे सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं और अब उन्होंने 2022 सीजन के लिए टीम में शामिल होने के लिए साइन किया है। 

mumbai indians

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक सबसे सबसे खराब रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दो मैच जरूर खेलने हैं, लेकिन टीम काफी समय पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले में 9 में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ 3 मैचों में ही जीत हाथ लग सकी है। मुंबई इंडियंस 10 टीमों वाली प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here