IPL 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीखें में हो सकता है बदलाव, कोरोना के बढ़ते मामलों को दखते हुए BCCI ले सकती है बड़ा फैसला

0
370
IPL 2022
IPL 2022

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर BCCI ने सभी तरह की तैयारियां कर ली है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। एक बार फिर क्रिकेट पर खतरे का बादल मंडराने लगा है। देश और दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामले को दखते हुए बीसीसीआई अब मेगा ऑक्शन का तारीख में बदलाव कर सकता है। आईपीएल की नई तारीख भी जल्द सामने आ सकती है।

क्रिकबज के एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीसीसीआई अब मेगा ऑक्शन की तारीख को एक सप्ताह या 10 दिन के लिए आगे बढ़ा सकता है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोरोना के अलावा सीवीसी कैपिटल में भी कुछ मामले सामने आए है। इस कारण से भी बोर्ड मेगा ऑक्शन के तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बैंगलोर के जगह वेन्यू कहीं और भी हो सकता है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के तारीख में होगा बदलाव

IPL 2022
IPL

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों से यह मेगा ऑक्शन कुछ दिन आगे बढ़ सकता है। फिलहाल बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के सभी नियमों को फॉलो किया जाएगा।

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में इस बार दो और नई टीमें भाग लेंगी। इनमें लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें शामिल है। आईपीएल रिटेंशन पहले ही पूरा हो चुका है। जहां सभी टीमों ने अपने पसंद के पहले ही खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं। मुंबई इंडियंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स सहित सभी टीमों ने अपने अपने खिलाड़ियों की रिटेन की हुई लिस्ट जारी कर दी है। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का रास्ता हुआ साफ, पैनल ने CVC Capital को दी मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here