IPL 2022 में इन 17 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड रखा, देखें पूरी लिस्ट

0
221
team india
team india

IPL 2022 का 15वां सीजन के मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई बड़े नाम देखने को मिलेंगे। 10 टीमों ने सिर्फ 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस मेगा ऑक्शन में भारत के कौन खिलाड़ी हैं, जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई है। भारत के 17 खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल है।

IPL 2022 में 17 भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़

रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि भारत के 17 खिलाड़ियों की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इसके मायने ये हैं कि इन खिलाड़ियों पर दो करोड़ से ही बोली लगनी शुरू होगी। इसके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो बेस प्राइस में भी बिक सकते हैं। भारत के जो 2 करोड़ के बेस प्राइस में हैं, उनमें 6 बल्लेबाज, दो विकेटकीपर बल्लेबाज, 3 स्पिनर और 6 तेज गेंदबाज शामिल है।

IPL 2022
IPL 2022

2 करोड़ की बेस प्राइस में बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रोबिन उथप्पा, देवदत्त पडिक्कल, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू का नाम शामिल है, जबकि विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन और दिनेश कार्तिक शामिल है। वहीं, स्पिनरों की लिस्ट में आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या का नाम है। वहीं, तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और उमेश यादव का नाम शामिल है।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 61 कैप्ड इंडियन प्लेसर्य ने रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि 143 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पहले कभी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। वहीं 692 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है, जो घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। बीसीसीआई सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को मौका देती है, जिसने कम से कम दो फर्स्ट क्लास या तीन सीमित ओवरों के मैच खेले हों।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में लगेगी 1214 खिलाड़ियों की बोली, 49 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा

IPL 2022 के लिए अहमदाबाद ने Hardik Pandya को और लखनऊ ने KL Rahul को बनाया कप्तान, कप्तान बनने के बाद फैंस से किया बड़ा वादा; देखें VIDEO

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here